फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार झोपड़ियां जलकर राख

विज्ञापन
खुखुंदू के सुरहा गांव में आग लगने से चार परिवारों के घर जल गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। बुधवार की देर रात सुरहां गांव में आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से जहां एक बछिया झुलस गई वहीं एक बछिया और तीन बकरी की जलने से मौत हो गई। आगजनी से 20 हजार नकद रुपये सहित घर में रखा लाखों का सामान जल गया। उधर, गांव के लोग फायर सर्विस और पीआरबी को फोन करते रहे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। खुखुंदू थानाक्षेत्र के सुरहां प्राथमिक विद्यालय के पास प्रभावती देवी और उसके लड़के कैलाश, रमेश और बालेश्वर की रिहायशी झोपड़ी है। पिता रामकृपाल की मृत्यु के बाद तीनों भाई अपना परिवार लेकर अलग-अलग रहने लगे। प्रभावती देवी सबसे छोटे बेटे गोविंद के साथ रहती हैं। बुधवार की रात 11 बजे कैलाश की झोपड़ी में अचानक आग पकड़ लिया। झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। धुआं उठता देख बाहर सोए परिजन जगे तब तक पड़ोस में स्थित अन्य तीनों झोपड़ियों में भी आग पकड़ ली। गांव के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आगजनी से घर में रखा चारों परिवार का 16 हजार रुपये नकदी, खाने-पीने का सारा सामान, कपड़ा, बिस्तर, पांच तख्त, तीन बकरी, एक बछिया सहित घर में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। घटना की सूचना पर बृहस्पतिवार को कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे। पीआरबी और फायर सर्विस की टीम का रात में फोन रिसीव नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना था अगर समय से गाड़ी पहुंची होती तो आग पर काबू पाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें