फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से वृद्ध किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से वृद्ध किसान की मौत
विज्ञापन

भाटपाररानी। थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी बाबू में शुक्रवार को विद्युत मोटर पंप में करंट उतरने से वृद्ध किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पकड़ी बाबू गांव निवासी राजदेव प्रसाद (65) शुक्रवार की सुबह खेत की सिंचाई कर दोपहर में घर लौटे। हैंडपंप में लगे मोटर पंप को चालू कर नहाने लगे। नहाते समय उनका स्पर्श मोटर पंप से हो गया। पंप में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से राजदेव प्रसाद बुरी तरह झुलस गए। चीख सुनकर पहुंचे घर वालों ने मोटर बंद कर आननफानन में राजदेव प्रसाद को नजदीक के निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें