फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तन्हाई बैरक में भेजा जाएगा रामाश्रय

विज्ञापन
jail
विज्ञापन
देवरिया। जेल के अंदर से बलिया के व्यापारी से रंगदारी मारने वाले बदमाश रामाश्रय यादव की निगरानी बढ़ा दी गई है। जेल प्रशासन उसे तन्हाई बैरक में डालने की तैयारी में है। रामाश्रय से मिलने वाले हर व्यक्ति का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। मोबाइल नंबर की भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

जिला जेल में बंद रामाश्रय यादव के नाम पर बलिया के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्थरा निवासी फ्लोर मिल संचालक अभिषेक बरनवाल से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। भयभीत व्यापारी ने इस मामले में केस दर्ज कराया। सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन में भी खलबली मच गई। जेल में निरुद्ध शातिर बदमाशों की कड़ी चौकसी के दावों की भी पोल खुल गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि व्यापारी को धमकाने वाले शख्स रामाश्रय यादव ही था या कोई अन्य। बहरहाल, मामला सुर्खियों में आने के बाद जेल प्रशासन ने रामाश्रय की निगरानी बढ़ाते हुए उसे तन्हाई बैरक में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। अगले एक-दो दिनों में उसे तन्हाई बैरक में शिफ्ट कर दिया जाएगा। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय के मुताबिक रामाश्रय को तन्हाई बैरक में जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे उसकी कड़ी निगरानी हो सकेगी। मामले की जांच अपने स्तर से की जा रही है। बेल्थरा निवासी व्यापारी से भी संपर्क साधा जा रहा है, जिससे वास्तविक स्थिति का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें