फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को बंधकर बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

मजदूरों को बंधक बना बदमाशों ने की लूटपाट
रामपुर कारखाना के भरथापट्टी गांव के ईंट-भट्ठे का मामला
बदमाशों ने सभी मजदूरों को एक कमरे में कर दिया था बंद
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना के भरथापट्टी गांव के एक ईंट भट्ठे पर सोमवार की रात बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर लूटपाट किया। बदमाशों ने सभी मजदूरों को ईंट-भट्ठे के कार्यालय में बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। भट्ठा मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
भरथापट्टी गांव के पास क्षेत्र के बरवां मीरछापर निवासी देवीकांत पांडेय का ईंट-भट्ठा है। भट्ठे पर झारखंड के मजदूर काम करते हैं। मजदूरों के अनुसार सोमवार की रात एक बजे के करीब 12 से 15 की संख्या में बदमाश भट्ठे पर पहुंचे। आवाज देकर मजदूरों को बाहर बुला लिया। मजदूर बाहर निकले तो बदमाशों ने भट्ठे के कार्यालय का ताला तोड़कर असलहे के बल पर सबको बंद कर दिया। साथ ही सभी का मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद रमेश, सुनील, संतोष, शिव, वीरेंद्र सहित 12 लोगों के डेरे को आराम से लूट लिया। सभी मजदूरों का मिलकर 1.12 लाख नकद, माला, पायल, मंगलसूत्र, घड़ी, मोबाइल, सोलर लाइट और कपड़ा समेत तीन लाख का सामान लूटकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और मजदूरों को बाहर निकाला। साथ ही डायल 100 और रामपुर कारखाना के प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी। मंगलवार की देर शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस के प्रति नाराजगी
पुलिस के न पहुंचने पर लोगों में नाराजगी है। दो माह पहले इसी तरह की वारदात क्षेत्र के एक और ईंट-भटठे पर हुई थी। उस मामले का भी अभी तक खुलाशा नहीं हुआ है। भट्ठा मालिक देवीकांत पांडेय ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर दे दी है। रामपुर कारखाना के प्रभारी निरीक्षक राय साहब यादव का कहना हैं कि विवाद की सूचना मिली थी। सिपाही मौके पर गए थे। लूटपाट जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें