फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से टेंट हाउस के मजदूर की मौत

विज्ञापन
Power - फोटो : demo
विज्ञापन
भाटपाररानी। थानाक्षेत्र के एक ग्राम में तिलक समारोह के बाद शनिवार को टेंट हाउस के मजदूर की करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को पुलिस को बिना सूचना दिए आनन-फानन में दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामम बनकटा अमेठिया में शुक्रवार की रात एक तिलक समारोह था। समारोह बीतने के बाद शनिवार सुबह नौ बजे भाटपाररानी नगर के एक टेंट हाउस का मजदूर ग्राम भेडापाकड़ निवासी सुरेंद्र का 15 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र प्रसाद ऊपर चढ़ कर टेंट खोल रहा था। इसी दौरान वह पास से गुजर रहे 11 हजार हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मजदूर चार भाई है। वह सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें