फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति सहित 11 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचनपुर (देवरिया)। ईंट-भट्ठे पर छापेमारी के दौरान स्पेशल एसओजी टीम पर पथराव कर दो सिपाहियों को घायल और वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में तरकुलवा पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। स्पेशल एसओजी प्रभारी प्रदीप शर्मा के तहतरीर पर प्रधानपति सहित 11 नामजद तथा 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रधान पति सहित सभी नामजद लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को कप्तान की स्पेशल एसओजी टीम बालपुर श्रीनगर गांव स्थित एक ईट-भट्ठे पर पहुंची थी। छापेमारी के सूचना पर प्रधानपति रामअशीष गुप्ता भी ईट-भट्ठे पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस टीम व प्रधानपति से कहासुनी होने लगी। जिसके बाद पुलिस टीम ने प्रधानपति को थप्पड़ मार दिया। जिससे गांव के लोग आक्रोशित होकर ईंट-पत्थर चलाने लगे। जिसमें दो सिपाही घायल हो गए तथा वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। तरकुलवा पुलिस की तहरीर पर प्रधानपति रामअशीष गुप्ता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जबकि 11 नामजद लोगों पर एसओजी प्रभारी के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने प्रधानपति सहित अन्य नामजद लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसओ तरकुलवा शशांक शेखर राय का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रधानपति समेत सभी नामजद आरोपी हिरासत में हैं। अज्ञात हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें