फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़या बुजुर्ग गांव के एक घर में डकैतों ने बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़या बुजुर्ग गांव के एक घर में डकैती
विज्ञापन

शनिवार की है घटना, सूचना पर पहुंची पीआरवी ने फोटोग्रॉफी की
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के बढ़या बुजुर्ग गांव में दो दर्जन से अधिक डकैतों ने एक घर में धावा बोल दिया। बाहर के कमरे में सोए मकान मालिक की पिटाई की। जाते समय रुपये भी लेते गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी को घर में बिखरे हुए 18 हजार रुपये और कुछ दूरी पर खेत में एक तमंचा मिला।
विज्ञापन

बढ़या बुजुर्ग गांव निवासी अभिमन्यु यादव भूसा बनाने का काम करते हैं। शनिवार की सुबह छह बजे से पहले उनके घर पर दो दर्जन से अधिक की संख्या में डकैतों ने धावा बोल दिया। घर के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और बाहर के कमरे में सो रहे अभिमन्यु की पिटाई की। भूसा वाली मशीन से मिले 50 हजार रुपये वह बाहर वाले कमरे में रखे थे। डकैत इसमें से 32 हजार रुपये लेते गए। उनके जाने के बाद अभिमन्यु ने डॉयल-100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पीआरवी के दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे। पीआरवी ने कमरे में बिखरे हुआ 18 हजार रुपये बरामद किए। गांव के बाहर कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में एक तमंचा मिला। अभिमन्यु ने पीआरवी के दरोगा को बताया कि डकैतों में गांव के दो लोग शामिल हैं। उनको मैं पहचान रहा हूं। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें