फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिरक्षा से किशोरी फरार, मचा ह?कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिरक्षा से किशोरी फरार, मचा हड़कंप
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर में बने कार्यालय में रखी गई थी किशोरी
किशोरी की सुरक्षा के लिए दो होमगार्ड और डायल 181 की टीम थी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। महिला हेल्प लाइन 181 की अभिरक्षा से एक किशोरी शुक्रवार की सुबह फरार हो गई। इसकी जानकारी 181 की महिला कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलने विभाग में हड़कंप मच गया। डीपीओ ने घटना की सूचना पुलिस और आलाधिकारियों को दी। देर शाम तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। भाटपाररानी थानाक्षेत्र के छोटका गांव में 16 जनवरी को एक किशोरी मिली थी। लोगों की सूचना पर भाटपाररानी पुलिस ने उसे महिला हेल्पलाइन को सौंप दिया। इसके बाद से महिला हेल्पलाइन उसे अपनी अभिरक्षा में रख लिया। उसे पिछले कई दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर घुमाया। इसके बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। किशोरी को महिला अस्पताल स्थित महिला हेल्पलाइन में रखा गया। शुक्रवार की सुबह किशोरी महिला हेल्पलाइन की अभिरक्षा से फरार हो गई। डीपीओ ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को देने के साथ ही किशोरी की तलाश शुरू करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें