गैंग रेप का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
भटनी। नोनापार गांव में विधवा महिला के साथ गैंग रेप के मामले में रविवार की रात पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को महिला को बुलाकर आरोपियों की पहचान कराई। सलेमपुर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत महिला दाई का काम करती है। मंगलवार की रात झांसा देकर दो युवक मंगलवार रात गांव के बगीचे में लाए। जहां पहले से मौजूद एक साथ मिलकर तीनों ने महिला का रेप किया और बेहोश होने पर वे उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। बुधवार को इलाज के बाद वे दोनों बृहस्पतिवार को भटनी पुलिस दो नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज कराया। शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। सीओ भाटपाररानी दया राम सिंह गौर ने बताया कि गैंग रेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।