फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन


गोरखपुर शहर की रहने वाली है पीड़ित युवती
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर युवक उसकी पिटाई कर देता है। शनिवार को पीड़िता ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित युवती ने बताया कि मैं गोरखपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली हूं। देवरिया के एक होटल में काम करती हूं। एक साल पहले शहर के एक मैरेज हॉल में रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से मुलाकात हुई। शादी की बात कर वह अपने बहकावे में ले लिया। एक साल से वह दुष्कर्म करता है। जब मैं शादी करने की बात कहती हूं तो मुझे पीटकर घायल कर देता है। यही नहीं वह जान-माल की धमकी भी देता है। शुक्रवार को मैं उसके गांव पहुंची। उसे बुलाई और शादी की बात कही तो वह मेरा हाथ पकड़ कर खेत में ले गया। वहां जमकर पिटाई की। जिससे मेरा सिर फट गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मेरी जान बचाई। युवक जानमाल की धमकी देते हुए भाग गया। शनिवार को उसने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच करा रहे हैं। केस दर्ज कर दोषी युवक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें