फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में पकड़े गए आरोपियों को जेल

विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
देवरिया। चीनी मिल में चोरी करने वाले दो गार्ड समेत चार आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। फरार हुए दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 10 बजे बंद चीनी मिल में दो गार्ड और चार अन्य मिलकर लोहे की पाइप काट रहे थे। इसी दौरान किसी ने देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची क्राइम ब्रांच और सदर कोतवाली पुलिस ने विक्रमपुर बांसपार निवासी गार्ड रामहरख यादव, गौरीबाजार के बेलही गांव निवासी गार्ड रामनिवास और बिहार के बगौरा धुरौंधा निवासी धर्मवीर महतो व मिल के निकट के रहने वाले सुनील को गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाली पुलिस ने जरूरी कार्रवाई पूर्ण कर बुधवार को चारों को कोर्ट के लिए चालान कर दिया। कोर्ट से चारों जेल भेज दिए गए। फरार चल रहे दो चोरों की तलाश में पुलिस की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि चारों को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें