फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
पकड़े गए दोनों चोर मेहड़ा पुरवां के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के साकेतनगर मोहल्ले के एक घर में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने सामान सहित कसया ढाला से पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों चोर शहर के मेहड़ा पुरवा के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

साकेतनगर मोहल्ले के रहने वाले नैमुद्दीन पुत्र मुर्तुजा अंसारी के घर शनिवार की रात को चोरी हो गई। मामले की जानकारी होने पर रविवार की सुबह पीड़ित परिवार को हुई। पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध लोग कसया ढाला के पास मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनके पास मौजूद सामान की तलाशी ली गई। दोनों के पास से पांच अंगूठी, सात घड़ी, दो मोबाइल, दो बाली, पायल और चेन मिला। पूछने पर एक ने अपना नाम बृजेश उर्फ गोलू पुत्र छोटेलाल और दूसरे ने कलाम पुत्र रुस्तम बताया। दोनों सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवां के रहने वाले हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार को बुलाया तो वे अपना सारा सामान पहचान गए। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि चोरी के सामान के साथ दो चोरों को पकड़ा गया है। केस दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दोनों चोरों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें