फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 क्विंटल पॉलीथिन बरामद

विज्ञापन
बरहज में दुकान पर पॉलीथिन जांच करती पालिका टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। नगर के एक थोक व्यापारी के घर से भारी मात्रा में पॉलीथिन बरामद हुआ है। मुखबिर की सूचना और एसडीएम के निर्देश पर पालिका की टीम ने छापा मारा। रोक के बावजूद बाजार में दुकानों पर पॉलीथिन प्रयोग बेधड़क होने की शिकायत मिल रही थी। एसडीएम विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कर निरीक्षक विपुल विक्रम राय, आनंद सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, पवन विश्वकर्मा, संपूर्णानंद चौहान की टीम ने छापामारी की। आजादनगर दक्षिणी वार्ड नंबर 19 में विजय जायसवाल के घर से बड़े पैमाने पर पॉलीथिन बरामद हुई। एसडीएम ने बताया कि पकड़ाया पॉलीथिन का वजन करीब पांच कुंतल आंका गया है। दुकानदार से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें