फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- रामपुर कारखाना के गौरा चौराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना के गौरा चौराहे के पास रविवार की शाम बाइक सवार की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी श्रीकिशुन जायसवाल 55 पुत्र रेखा जायसवाल रविवार की शाम पांच बजे किसी काम से साइकिल से गौरा जा रहे थे। अभी वह गौरा चौराहे से कुछ पहले तक पहुंचे थे कि कसया की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर साइकिल में ठोकर मार दिया। इससे श्रीकिशुन साइकिल से गिर गए और उन्हें गंभीर चोट लगी। घटना के बाद बाइक सवार भाग निकले। आसपास के लोगों ने मदद कर गंभीर रूप से घायल श्रीकिशुन को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पत्नी बच्चीलाल, बेटे राजा, रामेश्वर और भगवान पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इस बाबत रामपुर कारखाना एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हुई। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें