फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 घंटे बाद मिला नदी में डूबे युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---


23 घंटे बाद मिला नदी में डूबे युवक का शव
प्रशासनिक मदद न होने से गुस्साए लोगों ने बरियारपुर चौराहे पर लगाया जाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार को डूब गया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
बरियारपुर। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार को नदी में डूबे युवक का शव 23 घंटे बाद घाट से दो किमी दूरी पर रविवार की देर शाम बरामद हुआ। इस दौरान प्रशासनिक स्तर पर हुई देरी पर लोगों ने एसडीएम से नाराजगी जताई और बरियारपुर चौराहे पर चक्काजाम भी किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बसडीला गांव निवासी हरिश्चंद्र का पुत्र शैलेंद्र राजभर (23) मुंबई में रहकर रोजगार करता है। वह गांव आया था। गांव में स्थापित की गई गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए वह शनिवार को साथियों के साथ बरियारपुर स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर गया था। अवैध खनन से गहरी हुई नदी में विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से शैलेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने शोर-गुल मचाते हुए उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बताते हैं कि मौके से ही लोगों ने पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों को सूचना दी लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची। अंधेरा होने के बाद सभी लौट गए। रविवार की सुबह फिर ग्रामीण घाट पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। प्रशासन की ओर से भी प्रयास नहीं किया गया। इससे गुस्साए लोगों ने बरियारपुर चौराहे पर एकत्र होकर रास्ता जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक जाम के दौरान मौके पर एसडीएम रामकेश यादव ने पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच शव नदी में उतराने की सूचना पाकर ग्रामीण घाट किनारे पहुंच गए। घटनास्थल से करीब दो किमी दूर हातिमचक बेलवनिया गांव के पास युवक का शव नदी में उतराता मिला। उसे बाहर निकलवाकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी विजय नारायण ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें