फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्रामीणों की मदद से गोवंश तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। लार के चटिया गांव के पास शुक्रवार रात ग्रामीणों की मदद से एक गोवंश तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से छह गोवंश बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक तस्कर के चार साथी मौके से भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चटिया गांव के पास शुक्रवार रात छह गोवंश को लेकर चार तस्कर नदी पार कराने के लिए जा रहे थे। इसी समय चटिया गांव के कुछ लोग दावत खा रहे थे। गोवंश को पीटते हुए ले जा रहे तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इतनी रात को गोवंश को ले जाने की बात पूछा तो तस्कर बोले हम लोगों का व्यवसाय है। हमें जाने दीजिए। हम लोग इसे कहीं भी लेकर जाए आप लोगों को क्या करना। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब गांव वाले तस्करों की घेराबंदी करने लगे तो सरगना को सूचना मिल गई। मौके पर पहुंचे एक तस्कर ने अपना व्यवसाय बता ग्रामीणों को रुपये का प्रलोभन देने की बात कहने लगा। तब तक मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख अन्य चार तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से छह गोवंश को कब्जे में ले लिया और एक तस्कर को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस ने बिना नंबर के एक बाइक भी बरामद की है। ग्रामीणों का आरोप है कि तस्कर आए दिन इस गांव के रास्ते गोवंश की तस्करी नदी के रास्ते करते हैं। पकड़े गए तस्कर के साथ पुलिस सख्ती करे तो एक बड़े पशु तस्करों के रैकेट का खुलासा हो सकता है। मेहरौना चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें