फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मौसेरे भाई ने बेच दिया ट्रैक्टर, पूछने पर पीटा, तीन लोगों पर केस

Thu, 10 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के महुअवा बजराटार के एक युवक ने अपने मौसी के लड़के को ट्रैक्टर उपयोग के लिए दिया था, लेकिन उसने ट्रैक्टर को बेंच दिया। जब इस पर पूछताछ की गई तो मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महुअवा बजराटार के रहने वाले दिवाकर यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसने एक ट्रैक्टर लिया था। जिसे चलाने के लिए उन्होंने पांच दिसंबर 2021 को जमुनी निवासी अपने मौसी के लड़के उपेंद्र यादव को दिया था। ट्रैक्टर पर कोटक महिंद्रा बैंक का 5.50 लाख रुपये लोन था। इस बीच 25 जून 2023 को जानकारी हुई कि ट्रैक्टर को उपेंद्र यादव ने किसी अन्य व्यक्ति के हाथ बेंच दिया है और ट्रैक्टर के लोन का एक भी किस्त जमा नहीं किया गया है। जानकारी होने पर उन्होंने 15 सितंबर 2024 को पुलिस को तहरीर दी, जिस पर उपेंद्र ने गवाहों के सामने स्टांप पर लिखकर दिया कि वह सारा किस्त जून 2025 तक जमा कर देगा, लेकिन 20 जून 2025 तक कोई किस्त जमा नहीं किया। जिस पर पूछताछ के लिए एक जुलाई को वे उपेंद्र यादव के घर जमुनी गए तो उसने अन्य कई लोगों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली देकर धक्का मुक्की करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें