देवरिया। लार-सलेमपुर मार्ग पर रावतपार अमेठिया गेट के पास ऑटो की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा सवार दंपती घायल हो गए। सीएचसी लार में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। घायलों की पहचान नैनी डैनी निवासी शर्मा यादव (60) और उनकी पत्नी विमला देवी (58) के रूप में हुई है। दोनों सलेमपुर से दवा कराकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रावतपार अमेठिया गेट के पास पीछे से ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। संवाद