भटनी। नगर में कार सवार दंपती को रास्ता में घेरकर हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिकीर्तन मोहल्ला निवासी पीड़ित 30 जुलाई को पत्नी के साथ कार से देवरिया जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने वाहन रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद