फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाद में दंपति को पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 22 Nov 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। क्षेत्र के नगवा के मराछी टोले पर पारिवारिक विवाद में कुछ लोगों ने एक दंपति को पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रहीं है। नगवा खास मराछी टोला निवासी नंद लाल पुत्र लाल जी मल्लाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घरेलू विवाद में उनके भाई के परिवार वालों ने उन्हे और उनकी पत्नी आरती देवी को पीटकर घायल कर दिया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। प्रकरण में पुलिस ने अंगद पुत्र लालजी मल्लाह, नवनाथ पुत्र भोला, पंकज और पवन पर केस दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें