खुखुंदू। परसिया भगौती गांव में मंगलवार की रात में दंपती और उसके दिव्यांग बेटे को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दुकान में तोड़फोड़ भी की। आरोप है कि गांव के कुछ मनबढ़ दुकान पर पहुंच सामान लेकर रुपये नहीं देते है। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। परसिया भगौती गांव की पूनम देवी का कहना है कि पति उमाशंकर जायसवाल का गांव में दुकान है। आरोप है कि गांव के तीन-चार मनबढ़ अक्सर नशे में दुकान पर आते है और जबरदस्ती सामान ले लेते हैं। जब रुपये मांगा जाता है तो मारपीट करने लगते है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।