फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट कर दंपति और बेटी को किया घायल, दो हिरासत में

Wed, 13 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने दंपति और उसकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के दौरान कटरेन में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नूनखार गांव निवासी हरिलाल यादव की गांव में कुछ लोगों से भूमि का विवाद चलता है। आरोप है कि मंगलवार सुबह गाय के रहने के लिए दरवाजे पर कटरेन डाल रहे थे। जिसका कुछ लोग विरोध करते हुए कटरेन डालने से मना करने लगे। जब वह नहीं माने तो वह हमलावर हो उठे। लाठी डंडे से उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया।
बीच-बचाव करने पर पत्नी सुनैना देवी और बेटी बबी कुमारी को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल करते हुए कटरेन में भी तोड़फोड़ किया। उधर, पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों से एक-एक लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग में चालान किया गया है। हरिलाल यादव की तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें