रामपुर कारखाना। नगर पंचायत के 12 सभासदों के सामूहिक त्यागपत्र के बाद बोर्ड बैठक बुलाने पर आपत्ति जताई गई है।
सभासदों ने अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर बैठक को विधि विरुद्ध बताया। इसकी प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री को भेजी गई है।
सभासदों का कहना है कि उन्होंने 24 अगस्त को सामूहिक त्यागपत्र डीएम को सौंपा था। 31 अगस्त को मंडलायुक्त से मिलकर त्यागपत्र दिया गया। ऐसे में सितंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक की सूचना जारी किया जाना उचित नहीं है।
सभासदों ने कहा कि यदि त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया गया है और वे अब भी निर्वाचित और मनोनीत सभासद हैं। संवाद