फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
रामगुलाम टोला ​स्थित प्राथमिक विद्यालय में जल भराव से सोमवार को आने वाले बच्चो को परेशानी होगी।
विज्ञापन
-बारिश हुई तो खराब होगा पहला दिन, कई विद्यालयों में पहले से ही है जलभराव
विज्ञापन

- विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो बार ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के बाद तीन जुलाई से जिले के 2120 परिषदीय स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि कई स्कूलों के परिसर में जलभराव होने से पठन-पाठन में दिक्कत आएगी। रविवार को प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उत्साह पूर्वक बच्चों का स्वागत करने की तैयारियों में जुटे रहे।
बेसिक शिक्षा कार्यालय की ओर से परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को एक दिन पहले ही परिसर, कक्षाओं के कमरों, शौचालय, किचन आदि की साफ-सफाई कराने को पहले ही कहा जा चुका है। परिसर में घास या झाड़-झंकाड़ व कूड़े की सफाई, जलभराव है तो उसे मिट्टी डालकर पाटने, पानी की टंकी का ढक्कन टूटा हो तो उसे बदलवाने, रसोई घर में रखे बर्तनों व अन्य सामानों की सफाई, खाना बनाने व परोसने के पूर्व अच्छी तरह हाथ धुलने आदि के साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष नामांकन बढ़ाने, प्रेरणा डीबीटी पर शत प्रतिशत का पंजीयन, वेरीफिकेशन पूरा करने तथा पहले बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक बुलाने की तैयारी का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


-
विद्यालय की साफ-सफाई रसोइया से करा दी गई है। आने वाले बच्चों का टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा।

...हेमा त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय विद्यालय औरा चौरी
-

अपने क्षेत्र के सफाईकर्मी को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद रसोइया को बुलाकर स्कूल की साफ-सफाई करा दी गई है। सोमवार को बच्चों का स्वागत उत्साह संग होगा।
विज्ञापन

.
रीमा सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कतरारी प्रथम
-
डेढ़ माह बाद स्कूल खुल रहे हैं तो सभी विद्यालयों में विशेष तौर पर साफ-सफाई कराकर ही बच्चों को कक्षाओं में प्रवेश कराने को कहा गया है। इसके लिए शासन स्तर से आई गाइड लाइन से सभी प्रधानाध्यापकों को परिचित करा दिया गया है।
....विजय पाल नारायण त्रिपाठी, बीईओ सदर एवं नगर क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें