फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में धूमधाम से हुआ प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक, हर्षित हुए लोग

Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के थाना मार्ग स्थित पुलिस चौकी के निकट अयोध्या के मैथिली धाम कमेटी द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को धूमधाम से प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। जिसे देख लोग हर्षित हो उठे। लीला में सर्वप्रथम हनुमान जी अयोध्या पहुंचकर भरत को प्रभु के आगमन की सूचना देते हैं। जानकारी होने पर भरत खुशी से उछल पड़ते हैं। आनन-फानन में नगर को तोरण पताका, घी के दीपक आदि से सजाया जाता है। जबकि राज्याभिषेक की तैयारी शुरु हो जाती है। प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण को देख लोग फूले नहीं समाते हैं। गुरु वशिष्ठ के देखरेख में प्रभु का राज्याभिषेक किया जाता है। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर सुदामा वर्मा, प्रदीप गुप्त, शिवसहाय बरनवाल, मनोज गुप्त, अमला भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें