कोरोना संक्रमित की मौत, तीन की आई पॉजिटिव रिपोर्ट
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में मृतकों की संख्या 91 हो गई है।
शनिवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 6659 हो गई है। एक्टिव केस 118 हैं।
साकेतनगर निवासी 74 वर्षीय व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में 12 दिसंबर से भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। भटनी, बरहज, खोड़ा के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोरोना से संक्रमित एक की मौत हो गई। जबकि तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।