कोरोना संक्रमण में कमी, एक व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। जनपद में अब तक 20173 लोगों पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 19928 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 27 है। छह लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग में बने कोविड अस्पताल, चार निजी अस्पताल में मरीज नहीं है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण में कमी आई है। इसके बावजूद बीमारी के नियंत्रण के लिए टीमें कार्य कर रही हैं। गांवों में जांच तेज कर दी गई है। एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल 2, निजी अस्पताल आस्था, सावित्री, स्टार व वेदांक में एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं।