फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

128 स्ट्रीट लाइट का भुगतान लिया, लगाया 68

विज्ञापन
विज्ञापन
128 स्ट्रीट लाइट का भुगतान लिया, लगाया 68
विज्ञापन

गांवों में लाइट लगाने में गोलमाल, ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर मुकदमा दर्ज
अन्य विकास कार्यों में हुआ है गबन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में स्ट्रीट लाइटों के लगाने के नाम पर बड़ा खेल किया गया है। नामी कंपनियों का भुगतान लेकर सस्तेदाम की लाइटों को लगाया गया है। यहां तक कि जितना भुगतान लिया गया है, उससे कम लाइटें लगी हैं। डीएम की सख्ती के बाद गौरी बाजार विकास खंड की धनौती ग्राम पंचायत की जांच में खेल उजागर होने पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव गबन एवं धन के दुरुपयोग का मामला दर्ज हुआ है।
ग्राम पंचायत के एक शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर ग्राम पंचायत धनौती में बिना कार्य कराए भुगतान करने एवं कुछ निर्माण कार्यों में घटिया गुणवत्ता की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में गबन एवं शासकीय धन के दुरुपयोग की पुष्टि की है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया कि ग्राम प्रधान जलालुद्दीन एवं ग्राम पंचायत सचिव चंदन कुमार द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेखों के मुताबिक ग्राम पंचायत में 128 स्ट्रीट लाइट के कार्य का भुगतान किया गया, जबकि मौके पर जांच में 68 स्ट्रीट लाइट ही मिलीं। साठ स्ट्रीट लाइट के पैसे का गबन करने की पुष्टि हुई है।
इसके अतिरिक्त पंचायत भवन के उपकरणों के क्रय में आलमारी, सोलर पैनल इन्वर्टर, पंखा, सीसीटीवी कैमरे आदि में भी शासकीय धन के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है। कंप्यूटर भी असेंबल्ड खरीदा गया, जिसके लिए प्रधान एवं सचिव सम्मिलित रूप से दोषी हैं।
विज्ञापन

इस मामले में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अंबिका प्रसाद ने गौरी बाजार थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी प्रधान एवं पंचायत सचिव के विरुद्ध के खिलाफ करीब 3.39 लाख रुपये दुरुपयोग की पुष्टि हुई है। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें