फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आर्केस्ट्रा में डांस के लिए विवाद, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, बैरंग लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्यादान के बाद शादी की चल रही थी तैयारी, विवाद से नाराज दुल्हन को मनाने के बाद भी शादी को नहीं हुई राजी
विज्ञापन

- भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार गांव से कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनौली पांडेय गांव में आई थी बरात
- घरातियों का आरोप- शराब के नशे में थे अधिकांश बराती, खाना खिलाने वालों से किए थे दुर्व्यवहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। आर्केस्ट्रा में डांस करने को लेकर बराती और घराती में जमकर विवाद हो गया। इसमें दूल्हे के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन विवाद की जानकारी होने के बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया और कन्यादान के बाद बिना शादी के दूल्हे को वापस जाना पड़ा। उधर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार टोला निवासी दुर्गेश यादव पुत्र स्व. राधाकिशुन यादव की बरात कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनौली पांडेय गांव के बलिस्टर यादव के घर आई थी। बरात गांव में पहुंचने के बाद द्वारपूजा में बरातियों की जमकर खातिरदारी हुई। इसके बाद घर में कन्यादान का कार्यक्रम चल रहा था। उधर, बरात में आर्केस्ट्रा में स्टेज पर चढ़कर डांस करने को लेकर बराती व घराती के बीच कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के साथ दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दूल्हे का भाई सोहन यादव (37), अवधेश यादव (30) व भतीजा यशवंत यादव (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। बरात में हुई मारपीट के चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना किसी ने डायल 112 नंबर को दी। पुलिस को देख मारपीट करने वाले लोग मौके से भागने निकले। आस-पास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर मारपीट की जानकारी मिलते ही दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में देर रात तक दोनों पक्ष में बातचीत चलती रही, लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद दूल्हा बिना शादी के ही लौट गया। वहीं घरातियों का कहना है कि बरात में अधिकांश लोग शराब पीए हुए थे। वह लोग शुरू से ही खाना चलाने वाले लोगों व गांव वालों से दुर्व्यवहार कर रहे थे। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी डायल 112 नंबर ने दी है, लेकिन अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें