फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना तकनीकी स्वीकृति के ही निकाल दिया टेंडर

विज्ञापन
ठेकेदार कल्याण समिति के लोगो ने पीडब्लू डी के अधीक्षण अभियंता जीएस वर्मा से अपनी मांगो को लेकर कि - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बिना तकनीकी स्वीकृति के ही निकाल दिया टेंडर
विज्ञापन

ठेकेदार कल्याण समिति ने 4.15 करोड़ रुपये की सड़क की मरम्मत में अनियमितता का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोक निर्माण विभाग में बिना तकनीकी स्वीकृति के करोड़ों रुपये का टेंडर निकाल दिया गया है। शासनादेश की अनदेखी करने पर ठेकेदार कल्याण समिति ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन दिया है।
समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का आरोप है कि अपने चहेते ठेकेदार को करोड़ों रुपये फायदा पहुंचने के लिए विभाग ने बड़ा खेल किया है। इस संबंध में शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को देकर फिर से टेंडर निकालने की मांग की है। अगर टेंडर निरस्त नहीं किया गया तो न्यायालय में वाद दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

ठेकेदार कल्याण समिति का आरोप है कि तीन सड़कों की मरम्मत कराने के लिए कुछ दिन पहले निविदा निकाली गई थी। इसमें निविदा आमंत्रित करने से पहले नियमानुसार तकनीकी स्वीकृति जरूरी है, जो अधीक्षण अभियंता ने अपने पत्र के जरिए इस नियम को स्वीकार किया है कि स्वीकृति लेने में चूक हुई है।
अब सवाल खड़ा हो रहा है कि यह भूल है या फिर किसी अपने को करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाने के लिए सोची-समझी चाल। इसको लेकर दोपहर में अधीक्षण अभियंता जीएस वर्मा के कार्यालय पहुंच कर ठेकेदारों ने प्रदर्शन करते हुए उनका घेराव किया।
इस पर अधीक्षण अभियंता ने तकनीकी स्वीकृति के बाद निविदा खोलने का आश्वासन दिया तो ठेकेदरों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान दीपक सिंह, गिरजेश मिश्र, बीडी पांडेय, बबलू तिवारी, शैलेष शुक्ल, राजीव नाथ तिवारी, मुन्ना यादव, विकास दुबे, रणधीर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता जीएस वर्मा ने कहा कि सब काम नियमानुसार है। ठेकेदार कल्याण समिति हड़ताल पर है। ऑनलाइन निविदा होती है। किसी ने निविदा डाल दिया है। निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। ऑनलाइन होने के कारण हमसे कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें