फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाला पर स्लैब डाले बिना ठेकेदार फरार, नगर पंचायत समेत 25 गांवों के लोग परेशान

Tue, 09 May 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रामगुलाम टोला मोहल्ले में जाने वाली सड़क के नाले का टूटा हुआ स्लैब।संवाद
विज्ञापन
-नाला बनाकर छोड़ने से बड़ी बाजार में आवागमन बंद
विज्ञापन

- आंबेडकर और नोनिया टोली वार्ड में जाने के लिए दो किलोमीटर का लगाना पड़ रहा चक्कर
- सोमवार और बृहस्पतिवार लगता है सब्जी बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत के अंबेडकर वार्ड में स्लैब के अभाव में सब्जी विक्रेता और क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। ठेकेदार ने नाला बनवाकर बिना स्लैब डाले ही खुला छोड़ दिया है। इसके चलते बड़ी बाजार में आने-जाने का रास्ता भी बंद है। आने-जाने के लिए अंबेडकर और नोनिया टोली वार्ड के लोगों को भी तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत रामपुर कारखाना में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रयास से रामपुर धुस से डुमरी होते हुए मुख्य चौराहे तक नाला का निर्माण कराया जा रहा है। देवरिया-कसया मार्ग पर बड़ी बाजार में जाने के लिए गंडक कॉलोनी के बगल से रास्ता है। सोमवार और बृहस्पतिवार को लगने वाले बाजार में 20 से अधिक गांवों के किसान सब्जी बेचने आते हैं। ठेकेदार ने नाला निर्माण करा दिया है, लेकिन स्लैब डालकर मिट्टी पाटना भूल गया। इसके चलते एक महीने से बड़ी बाजार में जाने का रास्ता भी बंद है। पूर्व सभासद मुन्नालाल मद्धेशिया, दुकानदार श्रीनिवास चंद्र मद्धेशिया, महेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, मेराज अली एवं रवि पासवान मुन्नालाल मद्धेशिया समेत नगरवासियों ने तत्काल स्लैब डलवाने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राजननाथ सिंह ने बताया कि जल्द ही रास्ते पर स्लैब डलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें