फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक इस्तीफे के बाद: प्रभारी डॉक्टर नहीं, फार्मासिस्ट की कुर्सी खाली- संविदा डॉक्टर लिख रहे बाहर की दवा

Mon, 08 Jun 2026 01:34 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया और सलेमपुर के बीच में स्थापित न्यू पीएचसी खुखुंदू बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहां एमबीबीएस डाक्टर की तैनाती होने पर बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते है। मगर दुर्भाग्य यह है कि यह पीएचसी विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से महत्वहीन बनकर रह गया है। ऐसे ही लार पीएचसी पर भी प्रभारी चिकित्साधिकारी की कुर्सी खाली थी।
विज्ञापन
सलेमपुर और लार सीएचसी में अधीक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुखुंदू न्यू पीएचसी खुखुंदू में प्रभारी चिकित्साधिकारी का पद खाली है तो वहीं फार्मासिस्ट गायब मिले। उधर, बीएएमएस डाक्टर अपने कक्ष में बैठकर मरीज देख रहे थे। लेकिन वह भी अधिकतर दवा बाहर का लिख रहे थे। बताते चलें, देवरिया और सलेमपुर के बीच में स्थापित न्यू पीएचसी खुखुंदू बहुत ही महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


यहां एमबीबीएस डाक्टर की तैनाती होने पर बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते है। मगर दुर्भाग्य यह है कि यह पीएचसी विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से महत्वहीन बनकर रह गया है। यहां कुछ दिन एमबीबीएस डाक्टर रहने के बाद ट्रांसफर कर दिया जाता है। जिसके चलते लोगों को झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाकर महंगा इलाज कराना पड़ता है।

सोमवार दिन में करीब 11.20 पर अस्पताल पहुंचने पर फार्मासिस्ट की कुर्सी खाली पड़ी थी। इस दौरान करीब 26 मरीजों का इलाज किया गया था। डाक्टर जेपी मोर्या ने बताया कि बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जो दवा मौजूद है,वही दवा लिखी जा रही है। बाहरी दवा लिखने का आरोप बेबुनियाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें