फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आर्थिक तंगी में भी जारी रखा संघर्ष, केंद्रीय विद्यालय में बनीं शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। परसिया तिवारी गांव निवासी नेहा पासवान पुत्री संतोष कुमार पासवान ने केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ग्रामीण क्षेत्र पली बढ़ीं नेहा ने गंवई परिवेश और पैसे का अभाव को शिक्षा में आड़े नहीं आने दिया है। उनकी सफलता पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार और ज्ञानती देवी के पांच संतानों में नेहा दूसरे नंबर की हैं।
विज्ञापन

गांव के प्राथमिक विद्यालय और बारा दीक्षित जूनियर हाईस्कूल से पढ़ाई करने के बाद देवरिया से उच्च शिक्षा ग्रहण किया। नेहा डीडीयू के बीएड की टॉपर छात्रा रही हैं। इस कामयाबी का श्रेय उन्होंने माता-पिता के अलावा चाचा संजय पासवान और गुरुजनों को दिया। उनके चयन पर पीडी तिवारी, धीरेंद्र तिवारी, गेनालाल यादव, गामा यादव, अरविंद कुमार, वशिष्ठ तिवारी, संतोष सिंह, अष्टभुजा तिवारी, पारसनाथ तिवारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें