फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली के तार में फंसा कंटेनर, चौराहे पर टूट कर गिरे तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के खजुहा चौराहे पर मंगलवार की सुबह एक कंटेनर बिजली तार में फंस गया, जिससे चौराहे पर तार से निकली चिंगारी से अफरा-तफरी मच गई। कंटेनर चालक बिजली तार तोड़कर फरार हो गया। तार टूटने से दो वार्डों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

दुग्धेश्वरनाथ मंदिर की तरफ से कंटेनर खजुहा चौराहा होते हुए आदर्श चौराहे की ओर जा रहा था। चौराहे पर बिजली तार में कंटेनर का ऊपरी हिस्सा फंस गया, जिससे चौराहे पर बिजली तारों से चिंगारी निकलने लगी। तीन फेस के तार टूट कर सड़क पर लटक गए। बिजली तारों की चिंगारी को देख मौके से गुजर रहे स्कूली बस में बैठे बच्चे सहम गए। कंटेनर बिजली तार तोड़ते हुए निकल गया, हालांकि मौके पर 112 मौजूद थी, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। बीच चौराहे पर तार टूट कर गिरने से चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। दोपहर बाद बिजली तार जोड़ने पर नगर के मलह टोली और भरटोली वार्ड में बिजली आपूर्ति चालू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें