फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूरी रात बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता रहे परेशान

Thu, 17 Aug 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र में बुधवार पूरी रात बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान रहे। नूनखार फीडर का सीटी ब्लास्ट होने से बार-बार बिजली ट्रिप कर जा रही थी। उधर, बुधवार शाम को ब्लास्ट सीटी को बृहस्पतिवार दोपहर बाद बदलकर आपूर्ति बहाल कराई गई। ऐसे में इस उमसभरी गर्मी में पूरी रात उपभोक्ता सांसत में रहे।
विज्ञापन

बिजली घर खुखुंदू से गड़ेर, बैदौली, सोनबरसा और नूनखार चार फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार पूरे दिन मिलाकर उपभोक्ताओं को महज दो से ढाई घंटे ही बिजली मिली। जिससे घरों और दुकानों में लगे उपकरण भी जवाब दे गए। इतना ही नहीं, इसके बाद जब शाम को बिजली आई तो नूनखार फीडर का सीटी ब्लास्ट कर गया। जिससे फिर पूरे क्षेत्र की आपूर्ति तकरीबन तीन घंटे तक ठप रही। निगम के कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था से देर-रात को सोनबरसा फीडर में नूनखार फीडर को जोड़कर किसी तरह आपूर्ति तो बहाल करा दी। हालांकि, ओवरलोड के चलते पांच-पांच मिनट पर बिजली ट्रिप करती रही। जबकि निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि रोस्टिंग के चलते कटौती हो रही थी। उधर, बिजली ट्रिप करने का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। बृहस्पतिवार दोपहर बाद सीटी बदलने के बाद आपूर्ति में सुधार हुआ। जेई उमेश चंद का कहना है कि नूनखार फीडर का सीटी ब्लास्ट होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। रोस्टिंग के चलते आपूर्ति लड़खड़ाई थी। ब्लास्ट सीटी बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें