फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोखरी की खुदाई जेसीबी से कराने पर भड़के ग्रामीण

Thu, 22 Jun 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सोनूघाट में जेसीबी से पोखरी की खुदाई होने पर ग्रामीण भड़क गए। वह मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि वह मनरेगा के मजदूर हैं और उनके होते पोखरी की खुदाई जेसीबी से कराना गलत है। मामला बिगड़ते देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे जेल चौकी पुलिस ने जेसीबी को पोखरी से बाहर कराया। ग्रामीण दुर्गेश यादव, राम हरख गौंड, शिव शंकर गौड़, रामदयाल सहित अन्य ने बताया कि जहां पोखरी है वहा ग्राम प्रधान के खास लोगों की ओर से अवैध कब्जा किया गया है। चकबंदी के पूर्व से धोबी घाट सरकारी अभिलेख में दर्ज है। जहां पर ग्रामीणों का कपड़ा धुला जाता था। उसके बगल में करीब 15 कट्ठे के करीब ग्रामसभा की भूमि जो खलिहान के नाम से दर्ज है। उधर, ग्रामीणों की शिकायत पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजेंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और पंचायत सचिव गौरव श्रीवास्तव से निर्माण कार्य के बारे में पूछा। लापरवाही पर उन्हें फटकार भी लगाई। बीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें