फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रदर्शन के दौरान वीडियो बना रहे सिपाही को अधिवक्ताओं ने पीटा, एक नामजद सहित 50 पर केस

Thu, 31 Aug 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय के वकीलो ने कचहरी चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान कोतवाल से की धक्का मुक्की।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई की घटना के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने सुबह दीवानी न्यायालय गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट बार के अधिवक्ताओं के साथ कचहरी चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान आंदोलन का वीडियो बना रहे कोतवाली के एक सिपाही की कुछ अधिवक्ताओं ने पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। कुछ अन्य अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सिपाही को पीटने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद समेत 50 अधिवक्ताओं के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक सिपाही श्रवण कुमार अधिवक्ताओं के प्रदर्शन का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान अधिवक्ता संदीप पाल और पचास अज्ञात अधिवक्ताओं ने हमला बोल दिया। किसी तरह साथी सिपाहियों ने बचाया। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, बलवा, लूटपाट और सेवन सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में जिला बार एसोसिएशन व कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन तथा जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट परिसर में प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता कलेक्ट्रेट में पहुंचे तथा अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इससे पहले कचहरी चौराहे पर सड़क जाम कर दी जहां पुलिस से हल्की झड़क हुई। इसी बीच कुछ अधिवक्ताओं ने वीडियो बना रहे सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरी, सचिव अरुण कुमार उपाध्याय, पूर्व सचिव मनोज कुमार राय, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र त्रिपाठी, सुबास राव, जिला कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र, मंत्री ज्ञानेश्वर मिश्र, दी सेंट्रल कलेक्ट बार के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जिला कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष बृज बैंक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसील में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
देवरिया। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, मंत्री अभय कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में बुधवार को प्रदर्शन किया और घटना की निंदा की। प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद मणि त्रिपाठी, अजय दूबे, विवेकानंद, अब्दुल हुसैन, सत्यप्रकाश, गिरीश नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
-
सीएम को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा

रुद्रपुर। हापुड़ में वकीलों के धरना-प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज की घटना के विरोध में बुधवार को बार संघ सड़क पर उतर गया। तहसील के सामने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग जाम कर वकीलों ने नारेबाजी की। उन्होंने घटना के आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। आंदोलित अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष ब्रज बिहारी पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, पंकज शुक्ला, राजेश तिवारी, रामेश्वर मणि, विकास तिवारी, शशिभूषण मिश्र, राजशरण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें