फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार्जशीट के लिए रुपये लेने का सिपाही पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीजीपी व सीएम से शिकायत कर जांच की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। बनकटा थाने में तैनात एक सिपाही के खिलाफ किसी आरोपी ने दूसरे का नाम पता लिख एक शिकायतीपत्र मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक को भेजा है। इसमें आरोपी ने बनकटा थाने पर तैनात एक सिपाही पर चार्जशीट भेजने के लिए रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। जांच के लिए पत्र थाने में आते ही हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में थाना क्षेत्र के सोहनपुर के बैजनाथ दुबे के नाम से मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इसमें आरोप है कि शिकायतकर्ता आरोपी का लड़का किसी मामले में जेल भेजा गया है। जिसकी चार्जशीट भेजने के लिए थाने का एक सिपाही अपने को हेड मोहर्रिर दीवान बताते हुए रुपये की मांग की। आरोप है कि सिपाही ने शिकायतकर्ता को यह बताया कि बिना पैसा दिए चार्जशीट नहीं जाएगी। इसमें और लोगों का भी हिस्सा जाता है। बताया जाता है कि पत्र की जांच थाने के एक दरोगा कर रहे हैं, लेकिन अभी शिकायतकर्ता का पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर नवीन मिश्र ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें