फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिपाही पर पांच हजार रुपये वसूलने का आरोप

Thu, 18 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। दो छात्रों के बीच हुए मामूली विवाद में सुलह-समझौता कराने के नाम पर एक हल्का सिपाही द्वारा कथित तौर पर एक पक्ष से पांच हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया निवासी अरविंद सिंह का बेटा गांधी इंटर कॉलेज महुआपाटन में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। वह स्कूल के बाद जमुनी चौराहे पर कोचिंग पढ़ने जाता है। दो दिन पहले वहीं कोचिंग के दौरान उसका किसी बात को लेकर बरठही गांव के रहने वाले एक छात्र से विवाद हो गया था। जेल जाने के भय से उन्होंने पांच हजार रुपए सिपाही को दिए। इस संबंध में थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि वह कोर्ट में पेशी पर गए थे। इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें