फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फेसबुक आईडी पर अशोभनीय व अभद्र भाषा में पोस्ट पर भड़के कांग्रेसी, कोतवाल से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अशोभनीय व अभद्र भाषा में एक फेसबुक आई पर पोस्ट करने को लेकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सदर कोतवाल से मिला और केस दर्ज करने की मांग की और पत्रक सौंपा। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने कहा कि 13 जून को को फेसबुक पर एक व्यक्ति के नाम से आईडी चलाने वाले की ओर से पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू व वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी के विरुद्ध अशोभनीय एवं अभद्र भाषा में पोस्ट की है, जिससे पार्टी की ही नहीं जनसामान्य की भावनाएं आहत हुई हैं। इसे लेकर कभी भी किसी भी प्रकार का जनमानस में असंतोष व्याप्त हो सकता है। यह पोस्ट समाज पर बुरा प्रभाव डालने वाली एवं वैमनस्यता पूर्ण है। इससे महापुरुषों एवं राजनेताओं की छवि धूमिल की गई है। इससे पहले भी 24 मई को ऐसी ही पोस्ट की गई थी। कांग्रेस के नेताओं कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधि मंडल में अब्दुल जब्बार, अशोक कुशवाहा, शिवशंकर सिंह, अशोक गौड़, भरत मणि, सुनील तिवारी, सुनील उपाध्याय, विनोद दुबे, संजय पांडे और संजीव मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें