फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कांग्रेसियों ने रामधुन गाकर जताया विरोध

Thu, 18 Jan 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में कार्यकर्ता के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर जताया विरोध
विज्ञापन


देवरिया। अयोध्या में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी का ध्वज लेकर रामलला के दर्शन के लिए जा रहे अनोखे लाल तिवारी के साथ दुर्व्यवहार से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर पालिका परिषद परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सद्बुद्धि के लिए रामधुन गाया।
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद परिसर पहुंचे और गांधी प्रतिमा के समक्ष दोषियों के सद्बुद्धि के लिए रामधुन गाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी दल के कार्यकर्ता व ध्वज के साथ दुर्व्यवहार उचित नहीं है। भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया कि उनको लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी मुन्ना, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, जयदीप त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी राजन, विनोद दुबे, सुनील द्विवेदी, भरत मणि, जय प्रकाश पाल धनगर, जुलेखा खातून, सुहैल अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें