फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sat, 02 Mar 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर विपिन दूबे को सौंपा।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता टाउनहाॅल परिसर स्थित पार्टी कार्यालय से निकले और नारेबाजी करते हुए सदर तहसील पहुंचे, वहां प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। प्रदेश की भाजपा सरकार इसे रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विस्मिल्लाह लारी, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, आनंददेव गिरि, गोविंद मिश्र, दीनदयाल यादव, समीर पांडेय, आलोक त्रिपाठी, राजन, सत्यप्रकाश मणि, सत्यप्रकाश मिश्र, नीलेश मणि त्रिपाठी, रमाकांत खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें