सलेमपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसादफोटो- विज्
सलेमपुर। नगर के सहकारी बैंक के सामने स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है, इसे और मजबूत करने की जरूरत है। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि भाजपा के कुशासन से कांग्रेस ही मुक्ति दिला सकती है। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कंडेय मिश्र ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है, इसके लिए कांग्रेसियों को आगे आना होगा। जिला सचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता से खोखले वादे कर इन्हें धोखा दिया है। बैठक को जिला सचिव वशिष्ठ मोदनवाल, गोविंद मिश्र, प्रेमलाल भारती, सत्यम पांडेय, अवधेश यादव आदि ने संबोधित किया। संवाद