देवरिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय व संगठन महासचिव अनिल यादव की संस्तुति पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने ब्लाॅक देवरिया सदर का विनोद दूबे, बैतालपुर का मनोज मणि त्रिपाठी, गौरीबाजार का सच्चिदानंद मिश्र, देसही देवरिया का भीम विश्वकर्मा, तरकुलवा का दयाशंकर पति द्विवेदी, पथरदेवा का धनंजय पांडेय, रामपुर कारखाना का राशिद अंसारी, भटनी का शंभूनाथ दीक्षित, भाटपाररानी का आनंद कुमार भारती, बनकटा का सत्यपाल सिंह मौर्य, लार का वशिष्ठ मोदनवाल, सलेमपुर का लालसाहब यादव, भागलपुर का रणजीत कुमार शुक्ल, बरहज का भोला तिवारी, भलुअनी का व्यास दूबे, रुद्रपुर का कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र मणि त्रिपाठी काे बनाया है। इनके मनोनयन पर कांग्रेसियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद