पांच नए ब्लॉक अध्यक्ष भी हुए नियुक्त, कांग्रेसियों ने जताई प्रसन्नता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया । लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार व पुनर्गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने कमेटी की घोषणा की है। साथ ही पांच नए ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।
जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने बताया कि दीनानाथ भारती, भागीरथी प्रसाद, आनंद देव गिरि, वरुण राय, दीनदयाल प्रसाद, विजय शेखर मल्ल, नीलेश मणि त्रिपाठी, दीनदयाल यादव, रामअशीष साहनी, जयदीप त्रिपाठी, सुनील तिवारी, जुलेखा खातून, समीर पांडेय, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नौशाद खान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, जगरनाथ यादव, ज्ञानेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. आनंदशंकर प्रसाद, अब्दुल जब्बार, आलोक त्रिपाठी, वशिष्ठ मोदनवाल, मनोजमणि, सर्वशक्ति प्रताप सिंह, अनिल चौरसिया, दयाशंकर पति द्विवेदी, लालसाहब यादव, संदीप पांडेय, रमेश चंद वर्मा, रामप्रवेश सिंह, भरत मणि त्रिपाठी, महेंद्र गुप्ता, विवेक मिश्र, सच्चिदानंद मिश्र, रमाशंकर यादव, जवाहर लाल, राजकुमार यादव को महासचिव बनाया गया है।
सोहन मिश्र, मायाशंकर सिंह, संतोष तिवारी, संजय गुप्त, सलीम अली, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, कमलेश मिश्र, आरिफ शेख, भोला तिवारी, जनार्दन वर्मा, धनंजय पांडेय, सतपाल सिंह मौर्य, राजकिशोर यादव, मनोज राव, रीता देवी, भीम विश्वकर्मा, रंजीत कुमार शुक्ल, व्यास दूबे, इसरार अहमद खान, शंभूनाथ दीक्षित, विनोद दूबे, बालचंद पटेल, मनीष पांडेय, सुनील उपाध्याय को जिला सचिव बनाया गया।
पांच नए ब्लॉक अध्यक्ष व 15 नगर अध्यक्ष हुए नियुक्त
विकास खंड अध्यक्ष लार वजीर अहमद, रुद्रपुर अजय पांडेय, बनकटा कौशलेश्वर गुप्ता, गौरीबाजार मुलायम यादव, भलुअनी रामकृत मिश्र को नियुक्त किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष में सलेमपुर में प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, चुन्नू के अलावा बरहज जितेंद्र जायसवाल, रुद्रपुर राहुल कुमार गुप्ता, भाटपाररानी प्रत्यूष कुमार पांडेय, रामपुर कारखाना समसुल्लाह, सत्यम विश्वकर्मा, हेतिमपुर जितेंद्र सिंह, गौरीबाजार चंदन मद्धेशिया, मझौलीराज शहाबुद्दीन अहमद, पथरदेवा उमेश मणि त्रिपाठी, भटनी प्रभुनाथ तिवारी, लार मुहम्मद वकार लारी, बरियारपुर पहवारी पासवान, मदनपुर राशिद खान, भलुअनी अंकेश्वर तिवारी, तरकुलवा रामईश्वर विश्वकर्मा को पहली बार नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके सभी के मनोनयन पर कांग्रेसियों ने बधाई दी है।