फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुभासपा की बैठक में महिला नेता की हत्या की निंदा

Wed, 13 Mar 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अधिवक्ता प्रकोष्ठ की बैठक मंगलवार को नगर में हुई। इसमें सुभासपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की चाकू से गोदकर की गई हत्या की निंदा की गई। शासन से महिला नेता के परिवार के लोगों को सुरक्षा व आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई। अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि महिला नेता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर मृतक नेता को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अविनाश श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, सुनील सिंह, राहुल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें