फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला से दुष्कर्म का केस और 1000 रुपये में कर दी सुलह

Wed, 21 Feb 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज थाना क्षेत्र में महिला ने लगाया था चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन




कुछ लोगों ने महिला को थाने जाने से रोक दिया

संवाद न्यूज एजेंसी



बरहज। कपरवार क्षेत्र में हुए महिला से सामूहिक दुष्कर्म के केस को दबाने की कोशिश की जा रही है। जिस मामले में महिला ने आरोपियों का नाम बताते हुए मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था, उसी मामले में बुधवार को 1000 रुपये में सुलह हो गई। समझाैते की कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों ने महिला से पूछा तो उसने फिर आपबीती बताई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर थाने तक नहीं पहुंचने दी गई।

पीड़िता ने जो लोगों को बताया है, उसके अनुसार, घटना को दबा दिया गया है। दुष्कर्म के बाद पुलिस बुलाई गई थी। लेकिन, बुधवार को कुछ स्थानीय लोगों ने दबाव बनाकर उसे थाने में जाने से रोक दिया। मोहल्ले में हुई पंचायत में उसे समझाकर सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया। जबकि पत्नी के साथ हुई दरिंदगी को लेकर पति बदहवास है। वह बार-बार आरोपियों को मारने के लिए दौड़ रहा है। उसे परिवार के लोग पकड़कर शांत करा रहे थे। हालांकि, घटना में महिला के पीछे हटने को लेकर गांव में चर्चा है।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि बगीचे में बीते सोमवार की शाम गरीब परिवार के लोगों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लोगों के अनुसार, कार्यक्रम में एक ईंट भट्ठे से कुछ लोग भी आए थे। सभी लोग डीजे पर थिरकते हुए मौज-मस्ती कर रहे थे। मौके का फायदा उठाते हुए चार लोग एक महिला को अगवा कर ले गए। जो दो घंटे बाद ईंट भट्ठे स्थित पथेरी से मिली।
विज्ञापन


कोट

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच की जा रही है। जांच सीओ बरहज को सौंपी गई है। आरोप साबित होगा तो केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



-संकल्प शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें