फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक सप्ताह में पूरा करें अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र

Wed, 01 Jul 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की। इसमें अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सीडीपीओ, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीम भावना से कार्य करें। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में मातृ या शिशु मृत्यु हुई है अथवा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र संघर्षशील श्रेणी में है, वहां सीडीपीओ, सुपरवाइजर उपस्थित रहकर गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें