फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीएम आवास योजना में धांधली की डीएम से शिकायत, जांच टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
कई लोगों ने डीएम को पत्र देकर अपात्रों को लेनदेन कर पक्का मकान वालों को आवास देने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का मामला प्रकाश में आया है। आधा दर्जन लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अपात्रों को लेनदेन कर पक्का मकान वालों को आवास देने, चहेतों को दोबारा आवास का लाभ देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें डीएम ने टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। तरकुलवा विकास खंड के नरहरपट्टी गांव की संध्या देवी, मंजू देवी, सविता देवी, बसंती देवी, शिवचंद भगत ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया है कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी द्वारा मिलीभगत कर ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है, जिनके पास पक्का मकान है और जो अच्छॆ काश्तकार हैं। साथ ही जिन्हें वर्ष 2005 में इंदिरा आवास का लाभ मिल चुका है, उन्हें दुबारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। आरोप है कि खंड विकास अधिकारी से इस संबंध में बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान बीडीओ को अपने प्रभाव में लेकर बिना जांच की शिकायत को निक्षेपित करा देते हैं। इस मामले को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए सीडीओ को टीम गठित कर निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया है। जिसके बाद सीडीओ रवींद्र कुमार ने परियोजना निदेश जिग्राविअ देवरिया और भूमि संरक्षण अधिकारी देवरिया के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाकर शिकायत की निष्पक्ष जांच के लिए निर्देशित किया है। साथ ही उन्होंने बीडीओ को जांच में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें