महिला के साथ की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
देवरिया। महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना में पुलिस ने छह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि वह सात मार्च की शाम को पूजा का सामान लेने चौराहे पर गई थी। लौटते समय तेनुआ गांव निवासी राजेश यादव ने रास्ते में रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने दांत से काट लिया और मारने पीटने लगा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस से की। रविवार को एसओ अनिल पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।